बलात्कार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ
चिनहट पुलिस ने 2 शातिर वांछित अभियुक्तों को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि थाने पर एक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस मामले में शनिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर कमता तिराहे के पास से पुलिस ने अभियुक्त सुफियान पुत्र फकरुद्दीन निवासी सराय शेख चिनहट और रघुनाथ पुत्र रामदास निवासी तेंदुआ पलहरी देवा बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
