पत्नी वियोग में मजदूर ने लगाई फांसी

लखनऊ

तालकटोरा थाना क्षेत्र में भी एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस के मुताबिक, तालकटोरा थाने पर दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पुत्ती लाल निवासी मुनेश्वर पुरम राधा कृष्ण मंदिर के पास ने सूचना दी कि उनका बड़ा भाई चांद बाबू सैनी (माली) (35) शराब पीने का आदी था और शराब पीने को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। जिसके कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। शनिवार की सुबह उनके बड़े भाई ने अर्ध निर्मित मकान में पड़े छप्पर के पास में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उप निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी करता था उसके 3 पुत्र और एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *