औलियागांव को हराकर बेरीनाग अगले चक्र में पहुंची
बागेश्वर। फेणीनाग क्रिकेट क्लब कमस्यारघाटी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खातीगांव अठपैसीया खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। पहले टॉस जीतकर औलियागांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 81 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व एकादश बेरीनाग की टीम ने आठ विकेट से मैच जीता। अंपायर की भूमिका में प्रदीप जोशी, महेश और स्कोरर दीपक रावत तथा मैच का आंखों देखा हाल राजेंद्र राठौर ने सुनाया। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत, मनोज राठौर, भरत राठौर, गोकुल नगरकोटी, अनिल मेहता, पुष्पेश रावत रहे।
