भाजपा नेता ने सुनीं समस्याएं
हरिद्वार। भाजपा नेता संजीव चौधरी ने टिहरी विस्थपित कॉलोनी में कार्यालय पर जन सुनवाई की। इस दौरान कुछ लोगों की समस्याओं को मौके पर हल किया। साथ ही अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर संजीव चौधरी के बताया कि सुभाष नगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पानी की टंकी, नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज डलवाने, सड़कें, नलियां और स्ट्रीट लाइट आदि की मांग को विधायक आदेश चौहान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समक्ष रखा जाएगा। जन सुनवाई के दौरान पुष्पेंद्र गुप्ता, आशीष पंवार, विजय धिमान, विपिन राणा, सन्नी, आकाश सैनी, भारत राव, रिंकी, बिजेंद्र, पंकज, अनिल तेश्वर, सुनील, सुनील तेश्वर, राहुल, रोहित कुमार, संदीपपाल आदि ने अपनी समस्या रखी।
