स्टार्ट अप संवाद में विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं की जानकारी दी
हरिद्वार। आईसीएआई हरिद्वार चैप्टर के ‘स्टार्ट अप संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए अतुल चावला ने स्टार्ट अप का विस्तारपूर्वक परिचय दिया। उन्होंने स्टार्ट अप की स्थापना, उससे संबंधित बाजार की रणनीति और मूल्याकंन करने के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। शहर के होटल में आयोग कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भारतीय स्टेट बैंक एसएमई शाखा भेल के एजीएम मनीष सोलंकी ने स्टार्ट अप के वित्तीयन के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं और विशेषकर छोटे व्यावसायियों के लिए मुद्रा योजना के बारे में बताया। गुंजन शुक्ला ने विचार रखे। दोनों सत्रों के दौरान उपस्थित उद्यमियों तथा छात्र-छात्राओं की शंकाओं का निवारण भी कार्यक्रम में किया गया। समापन सत्र में सीए गिरीश मोहन, सचिव हरिद्वार चैप्टर आईसीएआई ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सीए प्रबोध कुमार जैन, अध्यक्ष आईसीएआई हरिद्वार चैप्टर ने धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में सीए हरि रतूड़ी, सुमित कुमार, विभोर शर्मा, अनुज गोयल, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. सुगन्धा वर्मा, छात्र अक्षत त्रिवेदी, अंकुश महपाल, गौरव बंसल, शिवम अरोड़ा, आयुष चौहान , प्रत्यूष दूबे, खुशी जैन, संयम आहूजा, इशिका जैन, गणेश बत्रा, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।
