जिला अस्पताल में खराब पड़ी अल्ट्रासांउड मशीन को किया ठीक
हरिद्वार। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से अधिक समय से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। जिसके चलते जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 45 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया।
जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन एक सप्ताह से अधिक समय से खराब होने के कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचने वाले मरीज बिना अल्ट्रासाउंड के वापस लौट रहे थे। जिला अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी को फोन कर इंजीनियर को बुलाया था। इंजीनियर ने पहुंचकर मशीन के एक पुर्जे को खराब होने की बात भी कही थी। जिला अस्पताल प्रबंधन ने खराब पुर्जे को बदलने के लिए नया पुर्जा मंगाकर लगवा दिया है। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.सीपी त्रिपाठी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है।
