अवैध खान में जेसीबी समेत पांच वाहन पकड़े

रुड़की। शुक्रवार रात एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल को सूचना मिली कि कुछ लोग रामपुर रायघटी के पास गंगा में बड़े पैमाने पर खनन कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, हल्का लेखपाल पंकज कुमार, गोविंद और जुबैर के साथ प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंचे। उन्हें देख खनन कर रहे लोग एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद भिक्कमपुर चौकी पुलिस की मदद से सारे वाहन चौकी भेजे गए। एसडीएम ने बताया कि पांचों वाहनों को लावारिस के साथ ही अवैध खनन में सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *