संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालबाड़ा भगवती कॉलोनी निवासी डॉली शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र शिवम शर्मा (23) संदिग्ध परिस्थितियों में 14 मार्च से घर से लापता है। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने लापता की तलाश शुरू कर दी है।
