सीएम ने किया कोतवाली का निरीक्षण

रुडकी

सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने गुरुवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। अभिलेखों, भोजनालय, आवासीय परिसरों तथा अन्य स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया। नगरपालिका के साथ समन्वय स्थापित कर कोतवाली परिसर में कीटनाशकों का स्प्रे कराने को कहा। इस दौरान नारसन बॉर्डर जा रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुडक़ी अपूर्वा पांडे ने भी कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, नारसन चौकी प्रभारी लोकपाल परमार, लंढौरा चौकी प्रभारी नितेश शर्मा, हेड मोहर्रिर राजपाल शर्मा, नंदकिशोर भट्ट, प्रभाकर थपलियाल, दीपक नेगी, जाहिद हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *