कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा का स्वागत

चमोली। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं रुचि बगवाडी का थराली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान हेमा पुरोहित ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बहुमत से आई है। जनता जान चुकी है कि जुमलेबाजी से देश नहीं चलता है। बेरोजगारी, महंगाई तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। देश का युवा आज बेरोजगारी के चलते दर-दर की ठोकरे खा रहा है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप पटवाल, देवराज रावत, कांग्रेस सेवा दल के महेश उनियाल, मीडिया प्रभारी विनोद चंदोला, अजय किशोर भंडारी, मनोज चंदोला, दर्शन रावत, हेमंत चन्दोला, सुभाष मिश्रा, संजय भंडारी, पंकज रावत, अवतार दानू, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *