शशांक ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा  

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के नंदी गांव के शशांक उपाध्याय ने नीट परीक्षा में 651 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं, जबकि मां पुष्पा उपाध्याय गृहिणी हैं। उनके दादाजी ईश्वरी दत्त उपाध्याय भी शिक्षक रहे है। शशांक ने कहा शिक्षक परिवार का होने के कारण उन्हें घर से ही नैतिक समर्थन मिला। विफलताओं की चिंता न करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बुआ उमा जोशी और फूफा भुवन चंद्र जोशी के अलावा उनके मार्ग दर्शक रहे तुषार पंत को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *