आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मी

बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी ने बुधवार को भी आंदोलन में डटे रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा उनके आंदोलन को तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आज तक सुध नहीं ली। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कोरोना काल में भी पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस दौरान उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। यहां संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *