आईसीयू संचालन को दून में ट्रेनिंग ले रही डाक्टरों की टीम
अल्मोड़ा
कोविड अस्पताल बेस में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित होने के बाद अब आईसीयू संचालन की कवायद तेज हो गई है। इसके संचालन को अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इन दिनों देहरादून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण ले रही है। जल्द प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद टीम यहां अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण देगी। वेंटिलेटर शुरू होने से इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। दरअसल बीते साल कोरोना कि पहली लहर में जिले में वेंटिलेटर मिलना शुरू हुए। बेस अस्पताल को भी कुल 34 वेंटिलेटर मिले। लेकिन वेंटिलेटर शुरू करने में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी रोड़ा बनी रही। डॉक्टरों और कर्मियों कि कमी के बीच एक साल से वेंटिलेटर धूल फांक रहे है। लेकिन बीते अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अस्पताल में वेंटिलेटर संचालित करने की कवायद शुरू की गई। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को वेंटिलेटर का प्रशिक्षण दिया। वहीं अब इन दिनों मेडिकल कॉलेज के दो दो डॉक्टर और बेस अस्पताल के दो स्टाफ नर्स आईसीयू संचालन के लिए प्रशिक्षण लेने देहरादून गए हैं। करीब सप्ताह भर डाक्टरों को विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम प्रशिक्षण देगी। जिसके बाद जल्द प्रशिक्षण प्राप्त कर डाक्टर की टीम वापस आएगी। जिसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त टीम अन्य डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण देंगे। वंटिलेटर व आईसीयू संचालन से जहां गभीर मरीजों को उपचार में बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं मरीजों को रेफर करने से भी निजात मिलेगी।
