तहसीलदार हिमांशु जोशी ने संभाला कार्यभार

रुद्रपुर। तहसीलदार शुभांगनी के स्थानांतरण के बाद तहसीलदार हिमांशु जोशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।जोशी ने बताया की तहसील में पेंडिंग प्रमाण पत्र के कार्य निपटाना उनकी प्राथमिकता है। कोर्ट की पेंडिंग फाइल का निपटारा, अवैध मिट्टी खनन पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना राजस्व वृद्धि को लेकर कार्य किया जाएगा। बकाएदारों से वसूली को लेकर अमीनो की बैठक ली जाएगी। बकाया जमा नही करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।जन समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से करना उनका लक्ष्य है। जाती,निवास,सहित विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्रों को तय समय में जारी करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *