श्रीनगर में स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी, कर्मचारी
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिविल जज रजनीश मोहन के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर रविवार को स्वच्छता एवं श्रमदान रैली निकाल कर जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर स्वच्छता से पूर्व व स्वच्छता के बाद के फोटोग्राफ भी लिए गए। जिन्हें उच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। स्वच्छता अभियान में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष परमेश जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अर्जुन सिंह भंडारी, रोटरी क्लब अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष डांग सौरभ पांडे, प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान के के सदस्य, सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी, नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, ट्रैफिक पुलिस के एसआई नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
