चंडाक में आयुष ग्राम बनाने की मांग
पिथौरागढ़। चंडाक स्थित लैप्रोसी मिशन की भूमि को आयुष बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीएम को पत्र दिया है। जाग उठा पहाड के संयोजक गोपू महर व विनीत पाठक ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने चंडाक स्थित लैप्रोसी मिशन की भूमि पर आयुष ग्राम बनाने की घोषणा की थी जो अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने जनपद हित में भूमि पर आयुष ग्राम बनाने की मांग की है।
