भटकूड़ा में पशु शिविर लगाने की मांग
पिथौरागढ़। बसंतकोट के भटकूड़ा तोक में ग्रामीणों ने पशुओ के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। बुधवार को स्थानीय निवासी चरण सिंह बिष्ट ने पशुपालन विभाग को ज्ञापन भेजकर कहा कि गांव में 40 से अधिक मवेशी बीमार हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि संबंधित मवेशी लंपी बीमारी से ग्रस्त हैं। मवेशियों ने चारा खाना भी बंद कर दिया है।कई गायों ने दूध भी कम कर दिया है। उन्होंने विभाग से गांव में शिविर लगाकर मवेशियों का उपचार करने की मांग की है।
