तेजप्रताप ने की शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात, कहा-दोनों भाई साथ में लड़ेंगे

पटना

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत के 12 दिनों बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव उनके परिवार से मिलने आज सुबह उनके घर सीवान पहुंचे. यहां तेजप्रताप ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
दरअसल, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप सबसे पहले शहाबुद्दीन के पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचे जहां उन्होंने शहाबुद्दीन के खास लोगों से मुलाकात की. उसके बाद वह पूर्व सांसद के सिवान में आनंद नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के साथ काफी देर तक बात की. इस दौरान उनके साथ मढ़ौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय और सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चैधरी भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद त्श्रक् सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के व्यवहार से शहाबुद्दीन के समर्थकों में काफी नाराजगी थी. इसी नाराजगी की वजह से शहाबुद्दीन के समर्थकों ने सिवान में कई जगह तेजस्वी यादव और लालू यादव के पुतले भी जलाए थे।
बता दें कि शहाबुद्दीन का निधन दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में कोरोना की वजह से हुआ था. इस दौरान उनके परिजन उनका अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में करना चाहते थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की बीच ऐसा नहीं करने दिया गया था. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही हुआ था. इस पर भी उनके समर्थकों ने लालू और उनके परिवार पर गुस्सा जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *