जल्द ही वार्ता कर समस्याओं का किया जाएगा हल-ईओ
बिजनौर
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में संबंधित को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से जल्द वार्ता कर इनकी सभी समस्याओं का हल शांतिपूर्वक कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने चेताया कि जो भी कर्मचारी अधिकारियों के निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पिछले दिनों नगर पालिका परिषद धामपुर के कुछ सफाई कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सिर्फ ईओ ही इनकी समस्याओं के समाधान कर सकते हैं। ईओ ने कहा कि कुछ हॉस्पिटल द्वारा खतरनाक कूड़ा, जिसमें सुई, मरीजों के कपड़े, दवाई इत्यादि खुले में फेंका जा रहा है, जिस कारण कर्मचारी घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कर्मचारियों के ईपीएफ खाते अभी तक नहीं खुल पाए हैं,जिसे हल कराने का प्रयास किया जा रहा है। ईओ ने कहा कि इन समस्याओं पर कोरोना महामारी में सभी को मिलकर कार्य करने का प्रयास करना होगा तभी हम इस महामारी से जीत पाएंगे ।
