हरकी पैड़ी पर भिड़े भिखारी, शांतिभंग में चालान

हरिद्वार। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों में भिखारी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मौके से 15 भिखारियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि यात्री ने कुछ रुपये आपस में बांटने के लिए भिखारियों को दिए थे। रुपये बांटने को लेकर इनमें विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हरकी पैड़ी चौकी ले आई। जहां इन्हें गिरफ्तार कर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि विपिन कुमार निवासी बिहार, मंगल निवासी रुद्रप्रयाग, रजत निवासी हरियाणा, अर्जुन निवासी शाहजहांपुर, शिवा निवासी सीतापुर यूपी, पिन्टू निवासी राजस्थान, नीटू निवासी शामली यूपी, उत्तम निवासी ग्राम उड़ीसा, बृजेश चौहान निवासी खुशीनगर, राकेश निवासी बिहार, फेकनदास जिला सीतामणी बिहार, के पापाराव निवासी आन्धप्रदेश्र, सर्वेश मध्य प्रदेश, अर्जुन निवासी ग्राम नयागांव पटेलनगर देहरादून, सुहैल निवासी पश्चिमी बंगाल का चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *