घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

रुद्रपुर। घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वार्ड नंबर 4 तिलकनगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 4 अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह 5 अगस्त को ऑफिस जाने के लिए निकले तो बाइक घर के बाहर नहीं थी। सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *