ट्रांसफर व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्थानान्तरण व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। डॉ विनय कुमार यादव, फार्मसिस्ट गिरजा प्रसाद मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ सुदीप कुमार सेक्सना के स्थानान्तरण होने पर विदाई दी। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जबकि स्वास्थ्यकर्मी कुलजिन्दर कौर, सुनीता वर्मा, नीलम बत्रा को सेवानिवृत्त होने पर विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ अभिलाषा पाण्डे, डॉ एलएस बृजवाल, डॉ रविन्द्र सिंह, डॉ अतुल कुमार, डॉ इब्राहिम बेग, डॉ राहुल कदीमी, केएस मनोला, केएन गोस्वामी, सर्वेश सिंह, अनीस बेगम, अनुपम वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *