कोरोना की तीसरी लहर के आशंका के बीच बच्चों को कैसे मिलेगा इलाज ? जानिए अस्पतालों का हाल

हरिद्वार

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर के बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई है और इसे बच्चों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। अभी दूसरी लहर में ही हांफ चुका स्वास्थ्य विभाग कितना तैयार है ? राज्यभर में बाल रोग चिकित्सकों की भारी कमी है। करीब 50ः पद खाली हैं और उसी के अनुसार बाकी सुविधाएं भी। सरकारी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ और सुविधाओं की किल्लत भविष्य की चुनौतियों को लेकर डरा रही है। हालांकि, कोविड अस्पतालों में सरकार ने डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्तियां की हैं। लेकिन, बच्चों के उपचार और उनके मनोविज्ञान को समझने के लिए बाल रोग चिकित्सक भी काफी अहमियत रखते हैं।
कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में अभी तीन बाल रोग विशेषज्ञ हैं। गांधी अस्पताल में एनआईसीयू के संचालन को पांच बालरोग विशेषज्ञ, चार मेडिकल ऑफिसर, 16 स्टाफ की जरूरत है। दून अस्पताल में प्रोफेसर-एसोसिएट के एक-एक पद रिक्त हैं। इस अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कोरोना से संक्रमित 25 बच्चे भर्ती हुए हैं।
हरिद्वार के सरकारी अस्पतालों में बाल रोग चिकित्सकों के 13 पद स्वीकृत हैं। इनमें आधे से ज्यादा यानी आठ पद खाली हैं। जबकि वर्तमान में हरिद्वार बच्चों में संक्रमण के मामले में संवेदनशील जिले के रूप में सामने आया है। पूरे जिले में अब तक 887 बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *