सरिया और जाल उठाकर भाग रहे दो दबोचे
चम्पावत। वार्ड नं पांच के एक खाली प्लॉट से सरिया और जाल उठाकर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जिन्हें रोडवेज वर्कशॉप के पास पकड़ लिया गया। जिन पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। नई बस्ती, वार्ड नं पांच निवासी रोहित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर मच्छी गली निवासी विशाल कुमार और कमलपथ निवासी अमन कुमार उनके खाली पड़े प्लॉट से सरिया और जाल उठाकर ई-रिक्शा संख्या यूके03 ईआर0757 में रखकर भाग रहे थे। जिन्हें रोडवेज वर्कशॉप के पास पकड़ लिया गया। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान किया है।
