शिक्षक रवीश को आज मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार
चम्पावत। जूनियर हाईस्कूल बिसारी के शिक्षक रवीश पचौली को मंगलवार को शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। पचौली को इससे पूर्व 2015 में राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है। मंगलवार को शिक्षक दिवस पर रवीश पचौली को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक रवीश स्कूल में लगातार छात्र संख्या में वृद्धि करवाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को तमाम प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर तक प्रतिभाग करवाने, कोरोना काल में मोहल्ला कक्षा चलाने, विद्यालय गांव की ओर कार्यक्रम, शोध पत्रों का प्रकाशन और तमाम जागरुकता अभियान चलाए। रवीश को 2016 में स्वच्छता पुरस्कार और 2022 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
