पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
ऋषिकेश। रेडियंट स्कूल डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में काशीपुर में हुई राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बुधवार को डोईवाला स्थित रेडियंट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रामेश्वर लोधी, उप प्रबंधक मनीष नैथानी और प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक रामेश्वर लोधी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। अब खेलों को शिक्षा के बराबर महत्व दिया जाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अपना विशेष महत्व है। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता एवं उपप्रबंधक मनीष नैथानी ने कहा कि बीते दिनों काशीपुर में उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय फुटबाल में विद्यालय की अंडर-17 टीम ने कांस्य पदक जीता है। सम्मानित होने वालों में कप्तान शैलेंद्र जोशी, अनुज लोधी, लवीश कुमार, मानव बलोदी, कृष, अभिनव कंबोज, राजीव अग्रवाल, अर्बन ठाकुर,निकेत रावत, अभय पेग्वाल, रोनित लोकेंद्र, अमन बलूनी, अनुज लोधी, रोहित सिंह, अंशुल, आयुष रावत, सक्षम, शिवांश, श्लोक आदि रहे। मौके पर खेल प्रशिक्षक धर्मवीर सिंह, उपप्रधानाचार्य अमित सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, अंकित लोधी, शैलेंद्र जोशी, शोभा रावत, प्रशांत बलोदी, सुष्मिता थापा आदि मौजूद रहे।
