छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के तहत शैमफोर्ड स्कूल में यातायात उपनिरीक्षक श्रीनगर नीरज शर्मा व यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों, संकेतों व यातायात उपकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के बालिग होने पर ही वाहन चलाने, वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी एवं दण्डात्मक कार्यवाही, ट्रैफिक आईएप के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व दोस्तों को यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करते हुये सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद क जान बचाते हुए एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य शशि कला नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *