वृद्ध महिला के हाथ से फोन छीना
चमोली। जोशीमठ नगर के नृसिंह मंदिर बाईपास में प्रातः 11 बजे एक वृद्ध महिला के हाथ से फोन छीनकर चोर लापता हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ के सिंहधार निवासी 60 साल की सतेश्वरी देवी चौहान अपने घर से अपनी नातिन को स्कूल से लेने सड़क मार्ग से पैदल जा रही थी कि भुस वडियार के निकट एक व्यक्ति ने पीछे से आकर महिला को मोबाइल छीन लिया, इससे पहले महिला चिल्लाती चोर सड़क से नीचे की ओर कूद कर झाड़ियों में ओझल हो गया। कोतवाल राकेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही चोर की तलाश में पुलिस जुट गई है।
