यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन

रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिम को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिलाअध्यक्ष नरेन्द्र आर्य के नेतृत्व में समोसे और पकौड़ी का ठेला लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष आर्य ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सरकार करोड़ों नौकरियां देने की बात करती है, दूसरी तरफ पेपर लीक हो जाते हैं। बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान हिमांशु तिवारी, जिला महासचिव ललित ज्याला, तारिक खान, दीपक चंद, नीरज कन्याल, रोहित राय, सलमान अली, राशिद अंसारी, रवीश भटनागर, रेहान अंसारी, दानिश अंसारी, असलम अंसारी, विपुल भटनागर, रवि अग्रवाल, मेघना गुप्ता अदिति पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *