विवेकानंद नेत्रालय में 65 लोगों की हुई नेत्र जांच

रुद्रप्रयाग। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद नेत्रालय द्वारा रोटरी क्लब नार्थ मुंबई के सहयोग से मुख्यालय में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। विवेकानंद विजन सेंटर रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में 65 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें 47 लोगों को दवाई वितरण की गई जबकि 19 लोगों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए विवेकानंद नेत्रालय देहरादून ले जाया गया। इस दौरान भी सारी व्यवस्थाएं निशुल्क रहेगी। संस्था के उपाध्यक्ष स्वामी स्वस्वरूपानंद द्वारा प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर निक्षय मित्र के रूप में 20 टीवी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव स्वामी असीमात्मानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकृष्ण मिशन देहरादून द्वारा सदैव निस्वार्थ भाव से क्षेत्र मे कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा मे राहत कार्य, निशुल्क नेत्र कैंप, निक्षय मित्र कार्यक्रम, विवेकानंद विजन सेंटर रुद्रप्रयाग व गुप्तकाशी का संचालन। पीजी कॉलेज मे बालिकाओं के लिए मां सारदा बालिका आवास व विवेकानंद पीजी ब्लॉक का निर्माण, कोविड महामारी के समय कोविड केयर सेंटर का संचालन एवं दुर्गम गांव में निशुल्क डोर टू डोर कोविड वेक्सीनेसन, डोर टू डोर आंखो का सर्वेक्षण आदि कार्य किए गए। यह सभी सेवा कार्य महान दानिदाताओं के सहयोग से संभव हो रहे हैं जिसमें रोटरी क्लब एवं रोटरी क्लब नार्थ मुंबई की मुख्य भूमिका हैं। इस मौके पर तेज बहादुर (आउटरीच मैनेजर) विवेकानंद नेत्रालय, मुख्य नेत्र विशेषज्ञ हनुमंत पंवार, शुभम हुई, अनुप पंवार, अनिल राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *