आयुष्मान भव: अभियान में 291 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
रुद्रप्रयाग। आयुष्मान भवः अभियान में मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जखोली में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 291 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जबकि 25 का अल्ट्रासाउंड किया गया। सीएचसी जखोली परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह भंडारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। इस मौके पर निःक्षय मित्रों द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषाहार किट वितरित की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल रोग, मेडिसिन आदि विभाग के विशेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी 27 सितंबर को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हेल्थ मेले का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सक दल में डा. विवेक त्यागी, डा. ललित पाठक, डा. स्वाती, डा. फराह सबीर, डा. सूरज कन्नौजिया, डा. रंग केनसाई, डा. हिमांशु बिष्ट, डा. प्रतिभा नौटियाल व सीएचसी जखोली से डा. खुशपाल, डा. राजीव चैधरी आदि मौजूद थे।
