नशा मुक्ति अभियान चलाकर करें लोगों को जागरूक
काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम का प्रधानाचार्य बीपी सिंह, इनर व्हील क्लब ब्लॉसम की अध्यक्ष ममता सेठी ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान चलाकर जन जागरूक करने का आह्वान किया। प्रोग्राम आफिसर मोहम्मद जावेद ने छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने की जानकारी दी। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय की काउंसलर नीता पंत ने नशे से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हैल्प लाइन नंबर जारी किया। उन्होंने नशा न करने तथा इसके लिए समाज को भी जागरूक करने को कहा। संचालन आदेश कुमार ने किया। यहां इनर व्हील क्लब ब्लॉसम की चरनप्रीत कौर साहनी, अंकिता सारस्वत, सीमा मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
