गंगा किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करे एचआरडीए

हरिद्वार। सामाजिक सेना की बैठक का आयोजन पीठ पुलिया स्थित कार्यालय पर किया गया। बैठक में सामाजिक सेना के राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी विनोद गिरी ने कहा कि गंगा किनारे अवैध निर्माण बेरोकटोक किए जा रहे है। इन अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर एचआरडीए में सामाजिक सेना ने ज्ञापन भी दिया हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न अवैध निर्माण में एचआरडीए की भूमिका संदिग्ध है। हमारी मांग है की गंगा किनारे विभिन्न अवैध निर्माण पर एचआरडीए कार्रवाई करे। बैठक के दौरान सविता अग्रवाल, स्वामी देवानंद, सुशीला देवी, सोनिया, अनिता शर्मा, ईशा अग्रवाल, सोनू, विजय, अनुज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *