लाकडाउन में घर के सामने खोल दी शराब की दुकान

जबलपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में जुटे राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो शराब तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। उनकी शिकायत पर कटंगी पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। शराब तस्करों द्वारा छोड़कर भागने पर 174 पाव देसी शराब जब्त कर ली गई है।
घर के सामने बेच रहे थे शराब रू कटंगी थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारियों के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा लेने निकले थे। पोला तिराहे के पास मनीष राजपूत और आवश्यम अपने घर के सामने देसी शराब बेच रहे थे। नायब तहसीलदार नामदेव, पटवारी राजेश कुमार मेहरा, अंकित तिवारी एवं राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों को देखकर दोनों तस्कर शराब छोड़कर वहां से भाग गए। मौके पर मिले खाकी रंग के कार्टूनों की तलाशी लेने पर 174 पाव देसी शराब मिली, जिसे पंचनामा तैयार कर जब्त कर लिया गया। नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन पर कटंगी पुलिस ने मनीष राजपूत एवं आवश्यम के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट एवं 188, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के अवैध कारोबार ने जोर पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *