कपकोट में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप

बागेश्वर। कपकोट में बीएसएनएल सेवा लोगों को सेवा देने में नाकाम साबित हो रही है। एक सप्ताह के बाद फिर से सुविधा पटरी से उतर गई है। इस कारण व्यापारी व आम लोग परेशान हैं। गांव से लोग तहसील काम के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बैंक, पोस्ट-ऑफिस में काम नहीं हो रहे हैं। सीएससी सेंटर संचालक सबसे अधिक परेशान हैं। व्यापार मंडल ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बीएसएनएल के जेटीओ गौरव ने बताया कि ओफसी लाइन कट गई है। उसे ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *