लोहाघाट रोडवेज को प्रदेश में दूसरा स्थान
चम्पावत
उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान मिला। देहरादून में लोहाघाट डिपो के एजीएम के केएस राणा को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लोहाघाट डिपो के एजीएम राणा के नेतृत्व में लोहाघाट डिपो सीमित संसाधनों के बावजूद यात्रियों को बेहतरीन सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित यात्रा दे रहा है। साथ ही अच्छी आय अर्जित कर रहा है। एजीएम राणा ने बताया यह पुरस्कार समस्त लोहाघाट डिपो के चालक परिचालकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके अलावा डिपो ने बसों का माइलेज भी अच्छा दिया जा रहा है।
