अघोषित बिजली कटौती रोकी जाए
चम्पावत
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अघोषित बिजली कटौती रोके जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा है। शुक्रवार को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत सिंह भंडारी ने सीएम को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि पिछले दो माह से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विद्युत विभाग से विद्युत कटौती के बारे में जानकारी मांगे जाने पर सही जानकारी नहीं मिल पाती है। उन्होंने नियमित बिजली दिए जाने की मांग की है।
