जूनियर व यूथ एशियन चैंपियनशिप में मिले तीन पदक
पिथौरागढ़
जूनियर और यूथ एशियाई चैंपियनशिप में निकिता ने स्वर्ण, दीपा और काजल ने रजत पदक अपने नाम किया है। पिथौरागढ़ के 5 बॉक्सरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए 5 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही जूनियर और यूथ एशियन चैंपियनशिप में 60 किलो भार वर्ग में निकिता ने सोना जीता। 63 किलोग्राम भार वर्ग में दीपा मेहता,66 किलोग्राम भार वर्ग में काजल फर्स्वाण ने कजाकिस्तान की खिलाडी से हार का सामना करना पड़ा। पीएनएफ की छात्रा निकिता चंद विजेंद्र मल्ल से, एलएसएम कैंपस की छात्रा दीपा मेहता कोच निखिल महर से ,काजल कैप्टन रिटायर देवी चंद व सुनीता मेहता से प्रशिक्षण ले रही है। अभी तक पिथौरागढ़ की टीम ने जूनियर व यूथ चैंपियनशिप में कुल पांच पदक अपने नाम किए हैं।
