शांतिपूर्वक मनाएं दिवाली पर्व

पिथौरागढ़

जिले में पुलिस ने आमजन से दिवाली पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। शुक्रवार को जाजरदेवल में थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने व्यापारी व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिवाली पर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता होने पर पुलिस को सूचना दें। इधर धारचूला में भी प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *