पौधरोपण किया

कोटद्वार

ग्रीन आर्मी संगठन की ओर से डिफेंस कालोनी कौड़िया में उत्तराखंड आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष शिवम नेगी ने कहा कि संगठन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सहभागिता करता आ रहा है। इसी क्रम में संगठन की ओर से शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में पौधों का रोपण किया जा रहा है। पेड़ पौधे रोपण कर शहीदों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाया जा सकता है। कहा कि मानव और पेड़ पौधे एक दूसरे के पूरक हैं। पेड़ हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए सभी को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। वृक्षारोपण में सत्यवती रावत, प्रियंका रावत, उत्कर्ष नेगी, विनय रावत और सत्येंद्र गुसाई सहित सभी स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *