नशामुक्ति रैली निकाल आम लोगों को जागरूक किया
उत्तरकाशी
हिन्दू जागृति संगठन के तहत ‘नशा मुक्त हो भारत अपना विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नौगांव टैक्सी पार्किंग बड़कोट से मुख्य बाजार से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जन जागरूकता रैली निकाली। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशव गिरी महाराज ने कहा कि नशा मुक्ति से ही देश एवं समाज की तरक्की संभव है। नशे ने हमारे समाज को खोखला कर दिया है और हमारी युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। उत्त्तरकाशी को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा। इसके बाद रैली टैक्सी स्टेशन पार्किंग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस पार्किंग में पहुंचने पर संपन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष स्वामी केशवगिरी महाराज, उपाध्यक्ष सोबन सिंह राणा,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरंक्षक यशवंत रावत, नीरज रावत, शिवांश डोभाल, राजेश नेगी, महामन्त्री धनवीर रावत, विजय रावत, अजय रावत, रोहन चौहान ,अजय चौहान, वीरपाल नेगी, तरवींन राणा, शिवम सेमवाल, पूरन फर्स्वाण, अमित रावत थे।
