हल्द्वानी की टीना उत्तराखंड सीनियर फुटबाल टीम में चयनित
हल्द्वानी
हल्द्वानी की टीना पटवाल का चयन उत्तराखंड सीनियर गर्ल फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। फुटबॉल खिलाड़ी टीना ने बीते 4 नवंबर को उत्तराखंड की सीनियर फुटबॉल टीम चयन के लिए काशीपुर में हुए ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम में अपना स्थान पक्का किया था। उनके कोच जुबेर मोहम्मद व आनंद देव ने बताया कि टीना बहुत मेहनती उभरती हुई खिलाड़ी हैं। रोजाना सुबह पांच बजे वह अभ्यास के लिए हल्द्वानी से काठगोदाम पहुंच जाती हैं। उनके हॉस्टल कोच कुंदन बिष्ट, तसकीन अहमद, बंटी गोस्वामी सहित खेल प्रेमियों ने टीना को शुभकामनाएं दीं हैं।
