2 करोड़ 97 लाख 36 हजार की धनराशि का आवंटन

लखनऊ,

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर फिरोजाबाद में रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद के 500 मीटर पूर्व स्थित दिल्ली -टूंडला -कानपुर रेल मार्ग पर फिरोजाबाद  उप मण्डल के किमी 1221/ 3-5 में स्थित ब्रिज नंबर 84 रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए  2 करोड़ 97 लाख 36 हजार की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है।इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लागत 11 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये है, और इस निमार्णाधीन कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये का आवंटन पूर्व में किया जा चुका है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।जारी शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रेल उपरिगामी सेतु के निमार्णाधीन कार्य के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्र किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य संपादन के पश्चात उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित किया जाए।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वह लगातार मौके का निरीक्षण करते हुए शीघ्र से शीघ्र कार्य पूरा किया कराना सुनिश्चित करें ।कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही  क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *