टनल में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए किया हवन

हल्द्वानी

भाजपा ओबीसी मोर्चा नैनीताल जिला इकाई ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी को मुखानी स्थित खाटू श्याम मंदिर में हवन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कश्यप समेत कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर मजदूरों की सकुशल वापसी की प्रार्थना की। इस मौके पर दर्जाधारी सुरेश भट्ट, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट, आनंद दर्मवाल, रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, विनीत अग्रवाल, हरिमोहन अरोड़ा, वीरेंद्र जायसवाल, नन्हे कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल, नगर अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन, सुशील साहू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *