लीकेज पेयजल लाइनों का होगा सुधारीकरण

हल्द्वानी

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दशकों पुरानी पेयजल लाइन में लीकेज होने से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहता है। अब इसके समाधान को जल संस्थान ने लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। हल्द्वानी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पानी की कमी बनी रहती है। विभागीय कनेक्शन की संख्या के अनुसार हर रोज 120 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। जल संस्थान गौला नदी के पानी को फिल्टर प्लांट में साफ कर और ट्यूबवेल से भूजल निकाल कर आपूर्ति करता है। इसके बाद भी 30 एमएलडी पानी की कमी बनी रहती है। इसके साथ ही लीकेज लाइनों से लोगों के लिए जरूरी पानी घरों तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब लीकेज लाइनों को विभाग ने ठीक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को विभागीय कर्मियों ने नैनीताल रोड से जुड़े क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। जल्द अन्य क्षेत्रों में भी लीकेज लाइनों को ठीक किया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया जल्द सभी लीकेज बंद कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *