राहत: मुरादाबाद के देहात इलाके में तेजी से घटे कोरोना के केस

मुरादाबाद

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब अधिक तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के केस घटने की स्थिति सामने आ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर रघुवीर सिंह ने बुधवार को आई विभिन्न लैब की जांच रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लिए गए सत्रह सौ लोगों के सैंपल में से सिर्फ दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
यह देहात में संक्रमण के बहुत तेजी के साथ घटने का संकेत है। जबकि, अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के दूसरे सप्ताह तक ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण बहुत तेज रफ्तार से बढ़ा था और वहां नए केस चरम पर जा पहुंचे थे। वहीं, केसों की रफ्तार घटने और पहले से भर्ती मरीजों के डिस्चार्ज होने से जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा चार सौ से नीचे पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *