लोक गीतों की कार्यशाला में कलाकारों ने मौजूद लोगों को झूमने को किया मजबूर
विकासनगर
संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित लोकगीतों की कार्यशाला स्वरांजलि संगीत विद्यालय विकासनगर में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान और औद्योगिक इकाई के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। थाती माटी समिति की अध्यक्ष मीना वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यशाला आयोजित की गयी। एक दिसंबर से 31 मई 2024 में तक आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले महासू वंदना से गीतों की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सूरज तोमर ने अपने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। यश तोमर ने सामाजिक गीत की प्रस्तुति दी। अंशु वर्मा ने महासू वंदना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वही मीना वर्मा द्वारा जौनसारी लोकगीत रूमा झूमा गीत गाकर सबका दिल जीत लिया। गजेंद्र सिंह वर्मा ने जौनसारी हारुल गीत प्रस्तुत किया।निशा काला ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़न गीत पर नृत्य कर सभी को झुमा दिया। कार्यक्रम में स्वरांजलि संगीत विद्यालय की संस्थापिका शांति वर्मा तन्हा, निशा, कला, सूरज तोमर, मीरा तोमर, खुशी तोमर, ईक्रम चौहान, सुरेश कुमार, वेदांश नीरज सिंह भजनलाल , रणवीर सिंह, यश तोमर आदि मौजूद रहे।
