बिजली चोरी में दो के खिलाफ केस
रुद्रपुर
ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।मंगलवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद गुरुरानी के अगुवाई में निगम और विजिलेंस की टीम ने ग्राम गोकुल नगर में चेकिंग करते हुए इब्ने अली पुत्र इकराम हाल निवासी बंडिया किच्छा के परिसर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी होते पाई। इसके पश्चात टीम मुश्ताक पुत्र रजाउन मियां के घर पहुंची। यहां टीम ने बिजली चोरी के आरोप में मीटर व केबल जब्त कर ली। अवर अभियंता प्रदीप सिंह खाती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
