ग्रामीणों ने किया एई का घेराव
रुद्रपुर
ग्राम सभा बुक्सौरा के मुख्य मार्ग की जीर्णशीर्ण अवस्था से आक्रोशित दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सहायक अभियन्ता राजेन्द्र प्रसाद व जेई० का घेराव कर दुर्गापुर न०1 से बुक्सौरा तक २ किमी. सड़क के अविलम्ब निर्माण की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि दुर्गापुर-बुक्सौरा मुख्य मार्ग का निर्माण न होने से पूरे दो किलोमीटर मार्ग में बड़े बड़े गड्डे हो जाने से यहाँ के नागरिकों का जीवन नरकीय हो गया है। जनता अत्यन्त व्यक्ति व बस्त है। व्यापक जनहित में इस मार्ग का निर्माण नितान्त आवश्यक है। इस दौरान जगजीत सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान) सरदार कुलवंत सिंह हरे राम वीरेंद्र सिंह कुशवाहा जगनारायण सतनाम सिंह करनैल सिंह जगत नाथ सरकार ठाकुरदास मिस्त्री बलवंत सिंह रूद्रप्रसाद हरि सिंह गुरु पादशाहना हरपाल सिंह बंटी कोली उपदेश सक्सेना किशन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
