बदमाशों ने मैकेनिक से नगदी और मोबाइल लूटा

रुडकी । दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक मैकेनिक के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर हजारों रुपए तथा मोबाइल फोन लूट लिया। गांव नगला सलारू निवासी मिथुन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंडावली गांव के निकट बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। मंडावली से कुछ दूरी पर काले रंग की बाइक पर तीन बदमाश पीछे से आए तथा उन्होंने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा तथा घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब से 6580 रुपए की नगदी तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *